भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसी बीच रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर पंचायत में मतदान खत्म होने से ठीक पहले फर्जी वोट डालने का मामला उजागर हुआ, जिससे माहौल गरमा गया।
वार्ड नंबर 03 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक महिला को कथित रूप से फर्जी मतदान करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। तुरंत ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया और उसे कोतरा रोड थाने ले जाया गया।
इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में वे थाने के बाहर एकत्रित हो गए और विरोध दर्ज कराया। हालात को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

