छत्तीसगढ़ में नक्सल फंडिंग का बड़ा खुलासा: MBM नेता की गिरफ्तारी से सामने आई गहरी साजिश, नक्सलियों तक पैसे इकट्ठा कर पहुंचाने का करता था काम...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नक्सलियों को आर्थिक सहायता देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक मूलवासी बचाओ मंच (MBM) का प्रमुख सदस्य बताया जा रहा है। इसका कार्य धन एकत्रित कर नक्सली संगठनों तक पहुँचाना था, जिसे नक्सली राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल करते थे।

NIA की रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस ने नवंबर 2023 में नक्सली गतिविधियों से जुड़े दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया था और उन पर आरोपपत्र दायर किया था। इसके बाद, फरवरी 2024 में यह मामला NIA को सौंप दिया गया था। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 6 लाख रुपये नकद जब्त किए थे।

जांच के दौरान यह पता चला कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति MBM के सदस्य और ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) थे। पूछताछ से खुलासा हुआ कि रघु मिडियामी नामक व्यक्ति MBM का शीर्ष नेता है और नक्सलियों के लिए धन संग्रह कर उन्हें मुहैया कराता है। यही धनराशि नक्सलियों द्वारा देश विरोधी गतिविधियों में प्रयुक्त की जाती थी।

जांच को आगे बढ़ाते हुए, NIA ने साक्ष्यों के आधार पर रघु को बीजापुर से हिरासत में ले लिया। रघु सिलगेर आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभा चुका है। यह आंदोलन उस समय राज्य में सबसे लंबे समय तक चलने वाले विरोध प्रदर्शनों में से एक था, जिसमें हजारों ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों के कैंप की स्थापना के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV