चीनी छात्र का शर्मनाक अपराध: ड्रग्स देकर 10 महिलाओं का किया दुष्कर्म, चौंकाने वाले खुलासे , पीड़िताओं की संख्या 50 से अधिक होने की आशंका....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ब्रिटेन (UK) की राजधानी लंदन (London) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 28 वर्षीय चीनी नागरिक झेनहाओ ज़ोउ (Zhenhao Zou), जो यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहा था, पर गंभीर आरोप लगे हैं। हाल ही में इनर लंदन क्राउन कोर्ट में उसके खिलाफ 10 महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, झेनहाओ पर 11 बार दुष्कर्म सहित कुल 28 अपराधों का आरोप लगाया गया है।

ड्रग्स देकर करता था शिकार

जांच में सामने आया कि झेनहाओ ने 2019 से 2023 के बीच लंदन और चीन में इन अपराधों को अंजाम दिया। वह पहले पीड़िताओं को नशीले पदार्थ देकर बेहोश कर देता था और फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं, उसने कई घटनाओं को रिकॉर्ड भी किया और पीड़िताओं के गहने, कपड़े और मेकअप जैसी वस्तुएं अपने पास रख लीं।

पीड़िताओं की संख्या 50 से अधिक होने की आशंका

पुलिस के अनुसार, पीड़िताओं की वास्तविक संख्या 50 से अधिक हो सकती है क्योंकि जांच में आरोपी के पास से 1300 से ज्यादा वीडियो बरामद हुए हैं। इन वीडियो में कई पीड़िताएं ऐसी हैं जिनकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

झेनहाओ को कब मिलेगी सजा?

ड्रग्स देकर दुष्कर्म करने के मामले में झेनहाओ पर 5 मार्च, 2025 को मुकदमा चला, जिसमें उसे दोषी ठहराया गया। दो पीड़िताओं ने उसके खिलाफ गवाही भी दी। पुलिस का कहना है कि झेनहाओ एक बेहद खतरनाक यौन अपराधी है। इसके अलावा, पुलिस ने अन्य पीड़िताओं से भी सामने आकर गवाही देने की अपील की है।अब इस मामले में 19 जून, 2025 को झेनहाओ को सजा सुनाई जाएगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi