भिलाई : 100 से अधिक स्वच्छता दीदियों प्रदर्शन , तीन महीने से वेतन न मिलने पर भड़का आक्रोश, प्रशासन से तुरंत भुगतान की मांग...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  भिलाई नगर निगम में कार्यरत 100 से अधिक स्वच्छता दीदियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों का कहना है कि उन्हें बीते तीन महीनों से वेतन नहीं दिया गया है, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही हैं।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वेतन को लेकर सवाल किए जाते हैं, तो सुपरवाइजर उन्हें धमकाते हैं और यहां तक कि चप्पल से मारने की धमकी तक देते हैं। इस तरह की स्थिति ने निगम प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रदर्शनकारी महिला सफाईकर्मियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द उनके बकाया वेतन का भुगतान किया जाए। साथ ही, वे यह भी चाहती हैं कि सुपरवाइजर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और भविष्य में वेतन समय पर देने की गारंटी सुनिश्चित की जाए।

इस पर निगम आयुक्त का कहना है कि जल्द ही सफाईकर्मियों के वेतन का भुगतान करने की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, लगातार तीन महीने तक वेतन न मिलना सफाईकर्मियों के लिए बेहद मुश्किल हालात पैदा कर रहा है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi