शराब दुकान की छत तोड़कर 1.31 लाख रुपये की व्हिस्की चोरी, चोर फरार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर। नेवरा क्षेत्र की एक देशी शराब दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। 12 मार्च की रात लगभग 2:54 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान की छत को तोड़कर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने वहां रखी 1008 पौव्वा व्हिस्की पर हाथ साफ कर दिया, जिसकी कुल कीमत करीब 1.31 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना का खुलासा तीन दिन बाद हुआ, जब शनिवार की शाम दुकान के सेल्स मैनेजर अजय लहरी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi