"मुझे 1.58 लाख वाली बाइक पसंद थी 90 हजार वाली नही इसलिए मै अपनी जान दे रहा हूँ" इतना बोलकर बेटे ने कर ली आत्महत्या , विधवा माँ ने पाई - पाई जोड़कर खरीदी थी बाइक...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक विधवा मां ने मेहनत से बचाए गए पैसे से अपने बेटे की खुशी के लिए 90 हजार रुपये की बाइक खरीदी। लेकिन बेटे को यह पसंद नहीं आई, क्योंकि वह डेढ़ लाख रुपये की बाइक लेना चाहता था। इस बात से दुखी होकर उसने जहर पीकर अपनी जान दे दी।

घटना पुनासा थाना क्षेत्र के पिपलानी गांव की है, जहां 19 वर्षीय विष्णु, जो अपने परिवार का इकलौता बेटा था, ने यह आत्मघाती कदम उठाया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे पुनासा के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक विष्णु के मामा बल्लू यादव ने बताया कि उसके परिवार में उसकी मां और 16 वर्षीय छोटी बहन हैं। विष्णु के पिता का वर्षों पहले निधन हो गया था। उसकी मां स्कूल में भोजन बनाने का काम करती थी। विष्णु लंबे समय से बाइक की मांग कर रहा था। मां ने उसकी इच्छा पूरी करने के लिए पाई-पाई जोड़कर 90 हजार रुपये की बाइक खरीद दी। लेकिन विष्णु इससे संतुष्ट नहीं था, क्योंकि उसे 1 लाख 58 हजार रुपये वाली बाइक चाहिए थी।

मां से अपनी नापसंदगी जाहिर करने के बाद विष्णु खेत में गया और वहां जहर पी लिया। जहर पीने के बाद उसने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसे यह बाइक पसंद नहीं है और इसी कारण वह अपनी जान दे रहा है।

मां ने बेटे को समझाने की पूरी कोशिश की। उसने उसे दिलासा दिया कि वह बाद में उसकी पसंद की बाइक खरीद देगी और उसे घर लौटने के लिए कहा। मां की सारी कोशिशें नाकाम रहीं। जहर पीने के बाद विष्णु स्कूल पहुंचा, जहां से उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गई। लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।यह मामला हमारे समाज में बढ़ती उपभोक्तावाद की मानसिकता और युवा पीढ़ी में सहनशीलता की कमी को भी दर्शाता है।

 सोशल मीडिया और विज्ञापनों के प्रभाव में आकर कई युवा महंगे सामान को ही अपनी पहचान समझने लगते हैं।इस घटना में सबसे अधिक पीड़ित वह मां है, जिसने अपने बेटे की खुशी के लिए दिन-रात मेहनत की। उसने अपनी सीमित आय से उसे नई बाइक दिलाने का प्रयास किया, लेकिन बेटे ने उसकी भावनाओं को समझने के बजाय निराशा को गले लगा लिया

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi