भिलाई में 'बिहार के तिहार' का भव्य आयोजन: 22 मार्च को सम्मान समारोह और सांस्कृतिक उत्सव, समाज से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों को किया जायेगा सम्मानित....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत, जिला भिलाई और जिला दुर्ग भाजपा द्वारा 22 मार्च को बिहार स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘बिहार के तिहार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, सुरेन्द्र कौशिक और नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में यूपी, बिहार और भोजपुरी समाज से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन उपस्थित रहेंगे। साथ ही, प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

इसके अतिरिक्त, पूर्व सांसद सरोज पांडेय, विधायक ललित चंद्राकर, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, रिकेश सेन, गजेन्द्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे और दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi