दुर्ग में 24 मार्च को प्लेसमेंट कैंप: 150 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशन में 24 मार्च 2025 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव (वॉइस एग्जीक्यूटिव) के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

 

पात्रता एवं आवश्यक योग्यता  

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के रूप में स्नातक (ग्रेजुएट) अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।  

आवश्यक दस्तावेज़

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग के उप संचालक आर.के. कुर्रे ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ लाने होंगे:  

- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मूल एवं छायाप्रति)  

- अंकसूची  

- पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस)  

- रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र  

- छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र  

- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)  

स्थान एवं समय

सभी इच्छुक आवेदक कार्यालयीन समय के दौरान, अपने दस्तावेज़ों के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।  


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi