दुर्ग-भिलाई में यातायात पुलिस का कड़ा एक्शन, 30 शराबी वाहन चालकों पर जुर्माना और लाइसेंस निलंबन....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। दुर्ग-भिलाई में यातायात पुलिस ने 'ऑपरेशन सुरक्षा' अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के पहले ही दिन पुलिस पूरी तरह से सक्रिय नजर आई। अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 30 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। 

इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने प्रत्येक चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही, उनके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को सूचना भेजी गई।

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान शुरू होने से एक दिन पहले एएसपी ऋचा मिश्रा ने यातायात विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए थे। पहले ही दिन 30 नशे में धुत वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

अभियान के अंतर्गत दुर्ग जिले के छह संवेदनशील स्थानों पर शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक विशेष जांच की गई। इस दौरान ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच की गई, जिसमें 30 लोगों के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इन सभी के वाहन जब्त कर न्यायालय के समक्ष पेश किए गए, जहां प्रत्येक पर 10 हजार रुपये का दंड लगाया गया। यातायात पुलिस ने उनके लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को अनुशंसा भेजी।

यातायात पुलिस दुर्ग-भिलाई के नागरिकों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और सुरक्षित यात्रा का संदेश फैलाएं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi