होली से पहले बढ़ी गर्मी, प्रदेश में तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि, आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है असर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। होली के पहले ही प्रदेश में गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है। बीते 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रभाव के कारण राज्य में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।  

प्रदेश के विभिन्न जिलों में पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। सारंगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रायपुर और बिलासपुर में यह 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का मौसम आज शुष्क बना रहेगा और आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव और ज्यादा महसूस किया जा सकता है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi