भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नई दिल्ली। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मंगलवार, 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट से मिली इस अहम जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और विराट कोहली, जिन्होंने अपनी काबिलियत से मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया।
अब फाइनल में भारत का सामना 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा, जहां न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

