रेड लाइट एरिया में छत्तीसगढ़ की 41 बेटियां बरामद: आर्थिक तंगी की वजह से पिता ने नाच-गाने के लिए भेजा बिहार , दुर्ग की 3 लड़कियां भी शामिल , 13 मार्च को लड़कियों लेकर दुर्ग पहुंचेगी टीम...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , 3 दिन पहले,छग के 41 नाबालिग लड़कियों का बिहार के रोहतास रेड लाइट क्षेत्र में छापेमारी कर रेस्क्यू किया गया | बरामद लड़कियों को अर्केस्टा में नाच गाने के नाम पर ले जाया गया था लेकिन वहां उनसे  देह व्यापार में धकेल दिया गया | पुलिस ने सभी लड़कियों को कब्जे में लिया और उन्हें एनजीओ के सुपुर्द किया गया है| पुलिस टीमों में छग के अलग अलग थानों की टीम शामिल है|

पुलिस रेड 41 लड़कियों में से तीन लड़कियां दुर्ग से हैं। उसके साथ एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। जैसे ही यह जानकारी दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को पता चली , उन्होंने टीम को टीम को बिहार भेजने का निर्देश दिया।

दुर्ग से रोहतास गयी टीम ने लड़कियों से मुलाकात की। पूछताछ के दौरान, लड़कियों ने कहा कि उनके साथ देह व्यापार नहीं करवाया गया है| ये लोग नाच गाने का कार्य करते हैं। पैसो के लालच में उसके माता -पिता ने खुद उन्हें बिहार नाच गाने का काम करने के लिए भेज दिया। लड़कियां ने देहव्यापार की बात से  इनकार किया हैं।नकारी दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को पता चली , उन्होंने टीम को टीम को बिहार भेजने का निर्देश दिया।

दुर्ग पुलिस टीम अभी शासापुर पहुँच चुकी है। कल रोहतास टीम पहुंच जाएगी। वहां से तीनो लड़कियां को रोहतास पुलिस और बाल विकास विभाग की मदद से दुर्ग लेकर आयेगी| 13 मार्च को लड़कियों के साथ रात तक दुर्ग पहुंचेगी।

बता दे की 9 मार्च को, रोहतास क्षेत्र में पुलिस ने नटवर बाजार पर 2 नृत्य समूहों के अड्डे पर रेड मारी थी | दोनों ठिकानों से छग  की 41 छोटी लड़कियों की बरामदगी की गई थी। उनके साथ चार लड़कों को भी बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया।

पुलिस की जानकारी के अनुसार, ज्यादातर लड़कियां गरीब परिवारों से आती हैं। इन लड़कियों के माता-पिता ने अपनी बेटी के साथ 30-50,000 रुपये में सौदा किया था 

पहले उन्हें एक ऑर्केस्ट्रा में डांस करवाने लाया गया और फिर गलत कार्य करवाया जाने लगा ।इनसे होने वाली आय का कुछ हिस्सा लड़कियों के माता -पिता के पास भी भेजा जाता था |

रेस्क्यू की गई लड़कियां दुर्ग , रायपुर, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बिलासपुर क्षेत्र से आती है।  सभी लड़कियों को वहां से अपने माता -पिता के पास सौंप दिया जायेगा |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi