टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर 58 करोड़ का नकद पुरस्कार, BCCI ने की घोषणा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम इंडिया के लिए नकद इनाम की घोषणा कर दी है। आधिकारिक बयान के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर टीम इंडिया को 58 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

यह इनाम खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, सहयोगी दल और चयन समिति के सदस्यों के बीच बांटा जाएगा। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई और निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया।

इस बीच, आईपीएल 2025 को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला रविवार, 23 मार्च को खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच में मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेलेंगे। उनकी अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभालेंगे।

हार्दिक पांड्या के पहले मुकाबले में न खेलने की वजह उन पर लगा एक मैच का प्रतिबंध है, जो आईपीएल 2024 के दौरान लगाया गया था। दरअसल, पिछले सीजन के अंतिम मुकाबले में मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई की टीम तय समय के भीतर अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई थी।

लगातार तीसरी बार स्लो ओवर रेट का उल्लंघन होने के चलते हार्दिक पांड्या पर 30% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था और साथ ही एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था।

मुंबई इंडियंस की प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक ने कहा, "सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी भी कर चुके हैं। मेरी गैरमौजूदगी में वह टी-20 फॉर्मेट के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।"

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi