भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में जुआ खेलते हुए 7 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। ये सभी अभनपुर के खोरपा गांव में एक नाले के पास जुए की महफिल जमा रहे थे। पुलिस को इसकी भनक लगते ही घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
पुलिस ने की छापेमारी, लाखों की संपत्ति जब्त
क्राइम ब्रांच को 3 मार्च को सूचना मिली कि ग्राम खोरपा के नाले के पास कुछ लोग ताश के पत्तों के साथ पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेड मारी। मौके से पुलिस ने 1 लाख 2900 रुपये नगद, ताश की गड्डी, 7 मोबाइल, 7 बाइक और एक कार बरामद की। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 11 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
- विवेक पटेल (34) - ग्राम साऊनी, थाना पाटन, जिला दुर्ग
- गोविंदापुरी गोस्वामी (28) - ग्राम सांकरा, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग
- सत्यम कुमार सेन (29) - ग्राम साऊनी, थाना पाटन, जिला दुर्ग
- अशोक कुमार जांगड़े (34) - ग्राम साऊनी, थाना पाटन, जिला दुर्ग
- रमेश कुमार चंद्राकर (39) - ग्राम कुथरेल, थाना अंडा, जिला दुर्ग
- महेश सिन्हा (44) - ग्राम जामगांव, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग
- राहुल ध्रुव (18) - ग्राम भटगांव, थाना अभनपुर, जिला रायपुर
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

