भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई पुरानी भिलाई थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने जुए के अड्डे से 2 लाख 21 हजार रुपये नकद और एक एक्सयूवी गाड़ी जब्त की है।
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल को सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े स्तर पर जुआ खेलवाया जा रहा है। इस जानकारी को दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला के साथ साझा किया गया, जिसके बाद एसपी ने एसीसीयू और पुरानी भिलाई थाना पुलिस की टीम को छावनी सीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
4 मार्च की रात, सीएसपी और उनकी टीम ने ग्राम रिंगनी नाला क्षेत्र में छापा मारा। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे, लेकिन पहले से तैयार टीम ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और सभी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए जुआरी:
1. पंकज सोनी (32), निवासी गया नगर, इंडियन किड्स स्कूल के पास, थाना कोतवाली, दुर्ग।
2. बसंत कुमार सोनी (34), निवासी राम नगर, तुलसी किराना स्टोर्स के पास, राम मंदिर के सामने, थाना दुर्ग कोतवाली, जिला दुर्ग।
3. श्रवण ओडवानी (46), निवासी पचरीपारा, हॉस्पिटल कॉलोनी, गणेश मंदिर के पास, थाना दुर्ग कोतवाली, जिला दुर्ग।
4. शंकर लाल चौधरी (48), निवासी राव कॉटेज के पास, सुभाष नगर, कसारीडीह, दुर्ग।
5. विजय उर्फ विज्जु जैन (48), निवासी वार्ड 6, सब्जी मार्केट, अरिहंत वस्त्रालय, अहिवारा, थाना नंदनी, जिला दुर्ग।
6. आकाश जांगड़े (20), निवासी ग्राम उमदा, सतनामी पारा, देव किराना स्टोर्स के पास, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
7. मुरली साहू (43), निवासी ग्राम जेवरा सिरसा, वार्ड 8, सतनामी पारा, पानी टंकी के पास, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
8. नीरज जंघेल (35), निवासी जयंती नगर, अपना किराना दुकान के सामने, सिकोलाभाठा, दुर्ग।
जब्त की गई सामग्री
पुलिस ने जुए के अड्डे से 2 लाख 21 हजार रुपये नकद, 5 बंडल ताश की गड्डियां, 11 मोबाइल फोन, एक माइक्रो माइक और एक एक्सयूवी गाड़ी बरामद की है।
निर्मल भारती और पंकज रात्रे करा रहे थे जुआ
पुलिस जांच में पता चला कि इस जुए के अड्डे का संचालन निर्मल भारती (निवासी पथर्रा) और पंकज रात्रे (निवासी उमदा) कर रहे थे। उन्होंने दावा किया था कि पुलिस से उनकी सेटिंग है और इसी आधार पर वे हर जुआरी से 500 रुपये लेकर फड़ में बैठने की अनुमति देते थे। साथ ही, वे नाल वसूली करते थे और ब्याज पर जुआरियों को पैसे भी उपलब्ध कराते थे।
सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे शूटर
निर्मल और पंकज ने किसी भी संभावित पुलिस रेड से बचने के लिए कई शूटर अलग-अलग स्थानों पर तैनात कर रखे थे। इनमें निखिल भारती, मानस, साहिल, आर्यन, गुलशन और दुर्गेश सहित कई अन्य लोग शामिल थे। ये लोग हर चौक-चौराहे और गली में गाड़ियों के साथ खड़े रहते थे और पुलिस या किसी संदिग्ध व्यक्ति के आते ही तुरंत फोन करके निर्मल और पंकज को सतर्क कर देते थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

