BIG ब्रेकिंग : भिलाई में पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की छापेमारी , खंगाल रही है दस्तावेज...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। सोमवार सुबह चार गाड़ियों में आई टीम ने भिलाई-3 के पदुम नगर स्थित उनके निवास पर दस्तावेजों की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कोयला घोटाले और महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई है।यह भी बात सामने आ रही है की ED पूर्व CM के बेटे चैतन्य बघेल के पर पर भी पहुंची है | 

बता दे की मामले में ED ने पूर्व CM सहित 21 लोगो को आरोपी बनाया था | जिनमे प्रमुख रूप से सौरव चंद्राकर ,रवि उप्पल समेत कई बड़े लोगो ने नाम शामिल है |यह भी बात सामने आ रही है की छग में कुल 14 स्थानों पर छापें मारी की गयी है | मामले में ED का कहना है की 6000 करोड़ की आय का मामला है | इस मामले को पूर्व CM बघेल ने राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया था | 

कोयला घोटाला: क्या है पूरा मामला?

• ईडी की जांच में छत्तीसगढ़ में 570 करोड़ रुपये के कोयला लेवी घोटाले का खुलासा हुआ था। इसमें आईएएस अधिकारी रानू साहू, आईएएस समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, जेडी माइनिंग के एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया था।

• इसके अतिरिक्त, कांग्रेस के कुछ नेताओं और व्यापारियों को भी जांच के दायरे में लिया गया था। इन सभी से पूछताछ की गई थी और उनके घरों से कई दस्तावेज जब्त किए गए थे। ईडी ने बीते वर्ष इस अवैध कोयला परिवहन से जुड़े 570 करोड़ रुपये के मामले में केस दर्ज किया था।

• आरोप है कि कोल परिवहन के दौरान कोयला एजेंसियों से प्रति टन 25 रुपये कमीशन वसूला जाता था। यह वसूली एक सिंडिकेट के माध्यम से की जाती थी, और इस सिंडिकेट के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi