भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक भयावह घटना घटी, जहां एक युवक तेज रफ्तार ट्रेन के नीचे आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रेन गुजरते ही उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक पटरी पर गिर पड़ा, और देखते ही देखते ट्रेन की चपेट में आ गया। यह मंजर देखकर वहां मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह दुर्घटना थी या आत्महत्या।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

