देशभर में अब वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया होने जा रही है शुरू , विशेषज्ञों संग उच्च स्तरीय बैठक संपन्न...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देशभर में अब वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चुनाव आयोग (ECI) ने घोषणा की है कि इस पहल को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ जल्द ही परामर्श किया जाएगा। इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया।

इस बैठक में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के अलावा केंद्रीय गृह सचिव, विधायी विभाग के सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव और यूआईडीएआई के सीईओ सहित निर्वाचन आयोग के तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। यह बैठक नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में संपन्न हुई।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार, केवल भारतीय नागरिकों को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। आधार कार्ड किसी भी व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करता है, इसी आधार पर यह निर्णय लिया गया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया को संविधान के अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 23(4), 23(5) और 23(6) के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। इसके अलावा, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा डब्ल्यूपी (सिविल) संख्या 177/2023 में दिए गए निर्णय के अनुरूप ही इस कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi