दिलेरी दिखाना युवक को पड़ गया भारी : घर में निकले सांप को गले में डालकर फोटो खिंचवा रहे युवक अचानक सांप ने काटा हो गयी मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी , शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में एक युवक के लिए सांप से खिलवाड़ करना जानलेवा साबित हुआ। मोहल्ला ताजपुर निवासी 25 वर्षीय मुकेश ने अपने घर में निकले सांप को पकड़कर गले में डाल लिया और मज़ाकिया अंदाज में लोगों को दिखाने लगा। फोटो खिंचवाने और गांव के बच्चों को डराने के दौरान ही सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

रविवार सुबह करीब 11 बजे रामसागर के घर में एक सांप निकल आया। उनके बेटे मुकेश ने बिना डरे उसे पकड़ लिया और अपनी बहादुरी दिखाने के लिए गले में डाल लिया। वह आसपास के लोगों के सामने घूम-घूमकर फोटो खिंचवा रहा था और बच्चों को भी सांप दिखा रहा था। अचानक, सांप ने उसे काट लिया, जिससे वह धीरे-धीरे अचेत होने लगा।

सांप के डसने के बाद मुकेश की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन उसके परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने का फैसला किया। वे उसे एक झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए, जहां जड़ी-बूटी का लेप लगाकर उसे वापस भेज दिया गया।

कुछ समय बाद जब उसकी स्थिति और गंभीर हो गई, तब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। शाम 6 बजे तक मुकेश का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था।

यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि सर्पदंश जैसी आपातकालीन स्थितियों में पारंपरिक उपचार के बजाय तत्काल चिकित्सा सहायता लेना बेहद आवश्यक है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi