भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार दोपहर शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान बीजेपी पार्षद जितेंद्र उर्फ जीतू महोबिया के चचेरे भाई शुभम महोबिया (26) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
![]() |
| नदी से बरामद मृतक का शव |
रविवार दोपहर करीब 3 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि महमरा एनीकट में एक युवक का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।
शव की पहचान शुभम महोबिया पिता रामनारायण महोबिया, निवासी मैथिल पारा, दिगंबर जैन मंदिर रोड, दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को दुर्ग अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है।
रात की घटना, खुदकुशी का शक
पुलिस के अनुसार, शव में कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। अनुमान है कि शुभम ने 1-2 मार्च की रात नदी में छलांग लगाई होगी। रातभर पानी में रहने के बाद रविवार दोपहर तक शव पानी की सतह पर आ गया, जिसे स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
बीजेपी पार्षद का चचेरा भाई था मृतक
मृतक शुभम महोबिया, दुर्ग नगर निगम के वार्ड 32 ब्राह्मणपारा से चुने गए बीजेपी पार्षद जितेंद्र महोबिया का चचेरा भाई था। मामले की प्रारंभिक जांच जारी है और पुलिस शुभम के पारिवारिक व निजी जीवन से जुड़ी जानकारियां जुटा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का खुलासा होगा।
फिलहाल, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह आत्महत्या थी या किसी अन्य कारण से मौत हुई।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

