भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुर से कोरबा जाने वाली हसदेव एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक यात्री का पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रैक के नीचे जा गिरा। वहां मौजूद यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।
यह घटना दो दिन पहले प्लेटफार्म पर घटी थी। जब हसदेव एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची, तभी एक युवक ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह फिसलकर ट्रेन और ट्रैक के बीच फंस गया।
युवक को गिरता देख वहां मौजूद यात्री घबरा गए, लेकिन उन्होंने बिना समय गंवाए उसे बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और सूझबूझ के साथ लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक के सुरक्षित निकलने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली।
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे यात्री युवक को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। खास बात यह रही कि इस हादसे में युवक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।यह वीडियो लोगों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सीख दे रहा है और जागरूकता बढ़ाने में मदद कर रहा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

