छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर पटाखा दुकान में आग, दो बच्चो समेत पांच की मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलरामपुर , छग - झारखंड के गोदरमाना बाजार में सोमवार को एक पटाखा दुकान में भीषण आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में दो भाई शामिल थे, जो रामानुजगंज के एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब पटाखा दुकान में अचानक आग भड़क उठी। वहां मौजूद लोग घबराकर बगल के कमरे में चले गए, लेकिन आग की लपटें बढ़ने पर निकला धुआं उस कमरे में भी भर गया।

वेंटिलेशन की कमी बनी जानलेवा

जिस कमरे में लोग शरण लिए हुए थे, वहां पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं था, जिसके कारण सभी बेहोश हो गए। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के बाद घायलों को छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह हादसा झारखंड के रंका थाना क्षेत्र में हुआ।

पटाखों के धमाकों से गूंज उठा इलाका

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, आग लगते ही अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पटाखे फटने की तेज आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में एक बाइक भी आ गई।

दमकल विभाग ने पाया आग पर नियंत्रण

स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया।

मृतकों की सूची:

1. कुश कुमार (46 वर्ष) - दुकान संचालक

2. अजीत केसरी (45 वर्ष) - निवासी गोदरमाना

3. आयुष कुमार केसरी (8 वर्ष) - पिता विकास केसरी

4. पीयूष केसरी (7 वर्ष) - पिता विकास केसरी

5. सुशीला (14 वर्ष)

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi