भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है बीते कुछ महीनो से रायपुर जेल में बंद रहे झारखण्ड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव का कल ही रायपुर से झारखण्ड ले जाते समय पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एनकाउंटर कर ढेर कर दिया गया |
बता दे की झारखंड पुलिस ने कल रात रांची ले जाने के लिए रायपुर से निकले थे| इस बीच, पुलिस कार में पलामू के पास एक अमन गैंग के कुछ सदस्यों ने पुलिस गाड़ी पर बम से हमला कर दिया फलस्वरूप वाहन दुर्घटना हुई। जिसके बाद मौके का फायदा उठाकर गैंगस्टर अमन पुलिस की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश करने लगा साथ ही पुलिस पर फायरिंग करने लगा |
परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाई में उसे मार गिराया यह भी जानकारी सामने आई है 7 मार्च को, रांची के एक कोयला व्यापारी बिपिन मिश्रा की कार पर फायरिंग की गयी थी जिसमे अमन साव के हाथ होने की बात सामने आई है | इसी मामले को लेकर झारखण्ड पुलिस उसे लेने रायपुर पहुंची थी |

