भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। कार की गति इतनी अधिक थी कि स्कूटी टकराने के बाद सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ी, जिससे खंभा भी झुक गया। इस हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नेहरू नगर पूर्व इलाके की है। सुबह 11:30 बजे के आसपास एक तेज गति से आ रही मारुति स्विफ्ट कार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और महिला पास के नाले में जा गिरी।
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग बाहर आ गए और देखा कि कार में चार स्कूली छात्र सवार थे। टक्कर होते ही वे भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने एक छात्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, घायल महिला को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। सुपेला पुलिस के अनुसार, इस मामले में कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

