बड़ी खबर : लंदन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पर खालिस्तानी चरमपंथियों का हमला करने की कोशिश, तिरंगा फाड़ने का प्रयास , सुरक्षा पर उठे सवाल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पर हमले की कोशिश की गई। हालांकि, इस मामले पर अब तक भारत और ब्रिटेन की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब जयशंकर लंदन में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

खालिस्तानी चरमपंथियों ने किया हमला

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को लंदन में खालिस्तानी चरमपंथियों ने एस जयशंकर के वाहन को निशाना बनाने की कोशिश की। यह घटना तब घटी जब वह चैटम हाउस थिंक टैंक के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति जयशंकर की कार के पास आता है और भारत के राष्ट्रीय ध्वज को नुकसान पहुंचाने (फाड़ने) का प्रयास करता है। यह पूरी घटना लंदन पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई।

भारत-ब्रिटेन संबंधों पर प्रभाव?

विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी छह दिवसीय यात्रा के दौरान ब्रिटेन और आयरलैंड में विभिन्न उच्चस्तरीय बैठकों में भाग ले रहे हैं। इस यात्रा के दौरान, वे विदेश नीति से जुड़े अहम कार्यों को अंजाम देने के साथ-साथ भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद भी करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा भारत और इन दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगा।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री से हुई चर्चा

बुधवार को एस जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह वार्ता केंट के शेवेनिंग हाउस में दो दिनों तक चली, जिसमें मुक्त व्यापार समझौता, रूस-यूक्रेन युद्ध सहित कई वैश्विक और रणनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi