भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे बिलासपुर में आयोजित विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
इस समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल और केदार कश्यप सहित वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला तथा धर्मजीत सिंह भी उपस्थित रहे। इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला और एसपी रजनीश सिंह भी बैठक में शामिल हुए।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

