भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कल दोपहर दुर्ग बायपास रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की बेटी सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है| इस दुर्घटना में घायल हुए तीन अन्य लोगों को तत्काल उपचार के लिए दुर्ग के आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल जिलाध्यक्ष की पुत्री को रायपुर रेफर किया गया, जहां सिर में गंभीर चोटों के चलते उसे रायपुर ले जाया गया जहाँ उसका ईलाज जारी है|
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिलाध्यक्ष की बेटी रिचा कौशिक (22 वर्ष) कल दोपहर अपने दोस्तों के साथ राजनांदगांव बायपास रोड पर स्थित अंजोरा ढाबे में भोजन करने जा रही थी। इस दौरान दुर्ग बायपास रोड पर उनकी स्कोडा कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया। रिचा की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे रायपुर रेफर किया गया, ब्रेन ने काम करना बन्द कर दिया जिसके बाद वह कोमा में चली गयी |जहां उसका इलाज किया जा रहा है| एक्सीडेंट की खबर आते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

