किन्नर गुरु बनने की सनक: खुद कटवाया अपना गुप्तांग , CCTV फुटेज ने खोला राज , दुसरे गुट को फंसाने रची थी साजिश , 3 गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गाजियाबाद के थाना वेव सिटी क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने किन्नर गुरु बनने की लालसा में खुद अपने गुप्तांग कटवाने की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें किन्नर समुदाय के ही सदस्य शामिल हैं। फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?

पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी 2025 की रात को 42 वर्षीय एक व्यक्ति अपने घर में सो रहा था, जब अचानक तीन से चार लोग उसके घर में घुस आए और उसका गुप्तांग काट दिया। परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पीड़ित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित के बेटे की शिकायत पर किन्नर समुदाय के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

CCTV फुटेज ने खोला राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

इस घटना की जांच के लिए थाना वेव सिटी पुलिस ने दो टीमों का गठन किया और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गहराई से जांच करने पर पुलिस को पता चला कि इलाके में किन्नरों के दो गुट सक्रिय हैं।

गुटों की आपसी रंजिश में रची गई खौफनाक साजिश

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस घटना के पीछे किन्नरों के दो विरोधी गुटों की आपसी दुश्मनी थी। एक गुट के किन्नर, दूसरे गुट के सदस्य को फंसाना चाहते थे, ताकि उन्हें जेल भिजवाया जा सके और इलाके में उनकी बादशाहत कायम हो सके। इसी उद्देश्य से उन्होंने यह भयावह साजिश रची।

पीड़ित करता था नाच-गाने का काम

बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति किन्नरों के साथ नाच-गाने और ढोलक बजाने का काम करता था। उसकी इस भूमिका को देखते हुए, उसे इस साजिश का शिकार बनाया गया।फिलहाल, पुलिस इस मामले की आगे की जांच में जुटी है और चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi