भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख में एक बार फिर बदलाव किया गया है। पहले यह चुनाव 12 मार्च को होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इसमें संशोधन किया गया है। अब मतदान 20 मार्च को संपन्न होगा।
इससे पूर्व, चुनाव की तिथि 12 मार्च तय की गई थी और 17 मार्च को प्रथम सम्मेलन आयोजित किया जाना था। हालांकि, अब जिला प्रशासन द्वारा नई तिथि घोषित कर दी गई है। जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, मतदान की प्रक्रिया 20 मार्च को पूरी की जाएगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

