भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने रायगढ़ जिले के दो नेताओं को अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने घरघोड़ा नगर पंचायत के भाजपा पार्षद अनिल लकड़ा और श्याम भोजवानी को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।
यह आदेश आज प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी किया गया। जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा नगर पंचायत में कुल 15 पार्षद हैं, जिनमें भाजपा के 9, कांग्रेस के 4 और दो निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। इस नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद निर्दलीय प्रत्याशी ने जीता, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के उम्मीदवार को सफलता मिली।
भाजपा ने क्रॉस वोटिंग के कारण इस निष्कासन की कार्रवाई की है। निलंबन आदेश में यह कहा गया है कि आरोप है कि आप दोनों ने घरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा द्वारा अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ वोट किया, जिसके कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इस प्रकार का आचरण अनुशासन का उल्लंघन है, और इसके लिए आपको छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

