भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मुंगेली रोड स्थित पेंडारी के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को रौंद दिया। इस भीषण घटना में 8 मवेशियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।
स्थानीय लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई और मृत मवेशियों को हटाया। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

