CG क्राइम : विधवा भाभी ने देवर से अवैध संबंध बनाने से किया इनकार , गुस्से में आकर देवर ने की महिला की हत्या , आरोपी गिरफतार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बिलासपुर अवैध संबंध बनाने से इनकार करने पर एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। महिला का शव चारपाई से बंधा हुआ मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपनी बेटी को फोन कर बताया कि उसने  अपनी बड़ी मां को मार दिया है, क्योंकि उसने गलत किया था। साथ ही उसने खुदकुशी करने की बात भी कही। यह घटना सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खैरा में हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खैरा की रहने वाली राजकुमारी बर्मन की शादी तेलसरा के निवासी रामलाल बर्मन से हुई थी। करीब आठ वर्ष पूर्व वह अपने पति और बच्चों के साथ मायके में आकर बस गई थीं और वहां उन्होंने अपना मकान भी बना लिया था। एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में रामलाल की मृत्यु हो गई, जिसके बाद राजकुमारी अपने बच्चों के साथ वहीं रह रही थीं।

शुक्रवार को महिला का देवर संजय बृजवासी उनके घर आया था। दोपहर में जब बच्चे स्कूल गए हुए थे, तब वह घर पर मौजूद था। जब बच्चे स्कूल से वापस लौटे, तो उन्होंने अपनी मां को चारपाई पर बंधा हुआ पाया। उनके गले में गमछा कसकर बांधा गया था।

बच्चों ने तुरंत आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस की जांच में पता चला कि संजय ने अपनी बेटी को फोन कर बताया था कि उसकी बड़ी मां ने गलत किया था, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। इसके अलावा, उसने खुद आत्महत्या करने की बात भी कही और उसे तलाश न करने के लिए कहा। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi