CG : पार्षद रच रहा मंत्री के खिलाफ साजिश के कथित ऑडियो से मचा बवाल, पार्षद पहुंचे थाने...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक खींचतान के बीच कोरबा में भाजपा के भीतर ही विवाद गहराता जा रहा है। यहां पार्टी के ही एक पार्षद द्वारा मंत्री और स्थानीय विधायक लखन लाल देवांगन के खिलाफ अन्य पार्षदों को एकजुट करने की कोशिश का एक ऑडियो वायरल हो गया, जिससे मामला गरमा गया है। इस घटना के बाद भाजपा के अन्य पार्षद संबंधित पार्षद के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल हुए कथित ऑडियो (जिसकी पुष्टि भिलाई की पत्रिका न्यूज़ नहीं करता है) में पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल और उनके करीबी सहयोगी बद्री अग्रवाल के बीच बातचीत दर्ज होने का दावा किया जा रहा है। इसमें मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा नेता विकास महतो के खिलाफ बयान देने के लिए कुछ पार्षदों को पैसों के बदले तैयार करने की चर्चा होने की बात कही जा रही है।

ऑडियो - 

इस ऑडियो के सामने आते ही भाजपा पार्षदों में आक्रोश फैल गया और वे देर रात सिविल लाइन थाना, रामपुर पहुंचे। उन्होंने हितानंद अग्रवाल और बद्री अग्रवाल पर पार्टी नेताओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। इस संबंध में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi