भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बिलासपुर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है | जहाँ बांग्लादेशी युवक ने बांग्लादेश से एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसे भारत भगा ले आया और जबरन विवाह कर लिया व पहचान उजागर न करते हुए छिपकर बिलासपुर के ही तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द में रह रहा था| मामला सामने आते ही बिलासपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नागपुर की एक सामाजिक संस्था फ्रीडम फर्म से बिलासपुर पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई एक कि बांग्लादेश का एक युवक हृदोय कुमार शर्मा ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया और बिलासपुर क्षेत्र में छिपा हुआ है। एसीपी के निर्देशों के अनुसार, पुलिस टीम ने आज आरोपी को गिरफ्तार किया, जो बांग्लादेश के जशोर क्षेत्र का निवासी हैं। इस मामले में, आरोपी के खिलाफ अपराध BNS की धारा के साथ साथ पोस्को कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

