CG : पूर्व सांसद के नाती की निर्मम हत्या , बलौदाबाजार में चाकूबाजी का खौफनाक कांड, आरोपी की तलाश जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। राजधानी रायपुर के अलावा धमतरी, दुर्ग और अन्य जिलों में भी ऐसे अपराधों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। पुलिस की सक्रियता और गश्त के बावजूद बदमाश खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

इसी सिलसिले में बलौदाबाजार जिले से एक और गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां अज्ञात अपराधी ने युवक पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान पूर्व कांग्रेस सांसद स्वर्गीय भूपेंद्र नाथ मिश्र के नाती के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi