भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) नारायणपुर। जर्जर सड़क के कारण एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की जान चली गई। इस हादसे में दर्जनभर से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए छोटेडोंगरे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 से अधिक ग्रामीण पीडीएस से राशन लेकर ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क की खराब हालत और चालक की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर पलट गया, जिससे सभी सवारों को चोटें आईं। कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए, जबकि कुछ की हालत गंभीर हो गई। इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की जान भी चली गई।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया के माध्यम से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और दिवंगतों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली
छोटेडोंगरे स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बेहद दयनीय है। वहां न तो डॉक्टर उपलब्ध हैं और न ही मरीजों को लाने-ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा है। इस केंद्र में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर कांग्रेस नेता विजय सलाम ने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

