CG क्राइम :शराबी बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका की लकवाग्रस्त माँ को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, प्रेमी कर रहा था प्रेमिका से मारपीट , बेटी को बचाने आई थी मां....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक दिल दहलाने वाली हत्या की घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की मां की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब मां ने अपनी बेटी को प्रेमी की मारपीट से बचाने की कोशिश की।

घटना कवर्धा के भोरमदेव रोड स्थित 132 केवी क्षेत्र की है, जहां आरोपी कासिम खान उर्फ सोनू मक्खी ने घर में घुसकर अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जब युवती की मां उसे बचाने के लिए आई, तो आरोपी ने उन्हें लोहे की रॉड से बुरी तरह पीट दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही FSL और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश में जुट गई। कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला कि मृतका का नाम बिंदिया बाई था, जो पैरालिसिस से पीड़ित थीं। उनकी बेटी, जिसे पति ने छोड़ दिया था, अपनी मां के घर में ही रह रही थी। मायके आने के बाद युवती की मुलाकात कासिम खान से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। लेकिन कासिम अक्सर शराब के नशे में आकर प्रेमिका के साथ मारपीट करता था। घटना के दिन भी उसने ऐसा ही किया, जिसके चलते मां अपनी बेटी को बचाने के लिए सामने आई और आरोपी ने उन्हें बुरी तरह पीटकर मार डाला।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi