CG : लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत : गर्लफ्रेंड का किसी और बात करना बॉयफ्रेंड को नहीं आई रास , दोस्तों के साथ मिलकर की नाबालिग किशोर की हत्या....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग की निर्मम हत्या कर दी गई। एक बालिग प्रेमी जोड़े के रिश्ते के बीच नाबालिग के आने से प्रेमी को गुस्सा आ गया, और उसने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। मामला तब खुला, जब आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमखूंटा में मिले नरकंकाल की जांच की गई। यह कंकाल लखौली बस स्टैंड से लापता हुए 15 वर्षीय किशोर का निकला। पुलिस ने गहराई से छानबीन कर इस जघन्य हत्या की गुत्थी सुलझा ली और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

CSP लंबोदर पटेल ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पहचान ग्राम बिहाझर, थाना बागबाहरा, जिला महासमुंद निवासी धनेंद्र साहू (15) के रूप में हुई है। वह ग्राम रीवा में एक जेसीबी मशीन में हेल्पर के रूप में कार्य करता था, जहां उसकी मुलाकात आरोपी युवती टेमिन ध्रुव से हुई, जो वहीँ काम करती थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, लेकिन इसकी भनक टेमिन के प्रेमी चंदन उर्फ सागर सिन्हा को नहीं थी। जब चंदन को इस बारे में पता चला, तो वह आक्रोशित हो गया और नाबालिग को मारने की योजना बना ली।

हत्या को अंजाम देने के लिए चंदन ने अपनी प्रेमिका टेमिन से नाबालिग को बार-बार कॉल करवाया और मिलने के लिए बुलाया। जब धनेंद्र मिलने पहुंचा, तो पहले से घात लगाए बैठे चंदन ने अपने साथी राहुल ध्रुव और कुलेश्वर ध्रुव के साथ मिलकर उसे मोटरसाइकिल पर बैठाया और कोसमखूंटा खार ले गया। वहां पहुंचकर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

इस जघन्य अपराध में शामिल चारों आरोपियों – टेमिन, चंदन, राहुल और कुलेश्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, जबकि घटना ने प्रेम संबंधों में अविश्वास और क्रूरता का भयावह रूप उजागर कर दिया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi