भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बलरामपुर। वाड्रफनगर की नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष शशि सिंह की स्कार्पियो का स्कूल बस से भीषण टकराव हो गया। इस हादसे में शशि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बस में बैठे कई बच्चे भी चोटिल हुए हैं।
यह घटना वाड्रफनगर के मदनपुर गांव में घटी, जहां जनपद अध्यक्ष अपनी स्कार्पियो से सफर कर रही थीं। इसी दौरान एम्बिशन पब्लिक स्कूल की बस, जो बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी, उनकी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शशि सिंह को सिर पर गंभीर चोट आई, वहीं बस में मौजूद पांच बच्चों को भी चोटें पहुंचीं।
घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, वाड्रफनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

