IITian बाबा अभय सिंह गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर सुसाइड की धमकी, होटल से ड्रग्स बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जयपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी देने वाले IITian बाबा अभय सिंह को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस कर रिद्धि-सिद्धि इलाके के एक होटल से उन्हें पकड़ा। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से गांजा और अन्य नशीले पदार्थ भी मिले। 

सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी से हरकत में आई पुलिस

अभय सिंह, जिन्हें लोग IITian बाबा के नाम से जानते हैं, ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुदकुशी करने की धमकी दी थी। उनके इस पोस्ट के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। लोकेशन ट्रेस करने पर पता चला कि वह जयपुर के रिद्धि-सिद्धि क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए हैं।शिप्रापथ थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाबा को हिरासत में ले लिया।  

कमरे से गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बरामद  

पुलिस ने होटल के कमरे की तलाशी ली, जहां उन्हें गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थ मिले। इसके बाद बाबा को थाने लाया गया और आगे की जांच शुरू की गई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने आत्महत्या की धमकी क्यों दी और उनके पास यह ड्रग्स कहां से आए। साथ ही, इस बात की भी जांच की जा रही है कि उनके खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज है या नहीं।  

बाबा का दावा – ‘गांजा प्रसाद है 

अभय सिंह उर्फ IITian बाबा ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा, यह तो बस थोड़ा सा प्रसाद (गांजा) है। मैंने पुलिस से कहा कि अगर इस पर केस करोगे, तो कुंभ मेले में भी हजारों लोग इसका सेवन करते हैं, क्या उन्हें भी गिरफ्तार करोगे? भारत में तो यह एक सामान्य बात मानी जाती है। इस घटना को लेकर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi