भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कर्नाटक कैडर के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की बेटी और कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री को डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) ने हिरासत में लिया है। उन पर सोने की तस्करी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का नाम रान्या राव है, जिन्हें उनके पति के साथ गिरफ्तार किया गया है।
14 किलो से अधिक सोना बरामद
सूत्रों के अनुसार, बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार देर रात डीआरआई ने कार्रवाई करते हुए रान्या राव और उनके पति को गिरफ्तार किया। दोनों पर 14.8 किलोग्राम सोना अवैध रूप से लाने का आरोप है। ये दंपत्ति दिल्ली एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ था, जहां जांच के दौरान सोने की तस्करी का खुलासा हुआ। गिरफ्तार किए जाने के बाद दोनों को 18 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पहले भी तस्करी के आरोप लग चुके हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रान्या राव पर पहले भी सोने की तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया जा चुका है। इस बार डीआरआई ने जांच के बाद उन्हें और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया। रान्या राव के पिता कर्नाटक में डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी हैं।
कपड़ों में छिपाकर ला रही थीं सोना
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रान्या दुबई से एमिरेट्स एयरलाइंस की फ्लाइट द्वारा बेंगलुरु पहुंची थीं। लगातार अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के चलते वह पहले से ही डीआरआई के शक के दायरे में थीं। अधिकारियों का कहना है कि वह अक्सर सोना छुपाकर लाने में सफल रहती थीं और इस बार भी उन्होंने अपने कपड़ों में सोने को छिपा रखा था।
डीआरआई की जांच जारी
डीआरआई अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या इस तस्करी में किसी सरकारी अधिकारी की संलिप्तता थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रान्या एयरपोर्ट पर खुद को डीजीपी की बेटी बताकर स्थानीय पुलिसकर्मियों से मदद मांगती थीं। एजेंसी इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या पुलिसकर्मी जानबूझकर इस नेटवर्क का हिस्सा थे या फिर उनका उपयोग किया जा रहा था।
डीआरआई की जांच में यह भी सामने आया कि पिछले 15 दिनों में रान्या राव ने चार बार दुबई की यात्रा की थी। इस गतिविधि पर शक होने के बाद एजेंसी ने उनकी हरकतों पर निगरानी रखना शुरू किया और खुफिया जानकारी के आधार पर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
फिल्मों में काम कर चुकी हैं रान्या राव
रान्या ने कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ फिल्म ‘माणिक्य’ में अभिनय किया है। इसके अलावा, उन्होंने अन्य साउथ फिल्मों में भी काम किया है। अब डीआरआई इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

