अमित शाह का बड़ा ऐलान: अगले चैत्र नवरात्रि तक बस्तर से नक्सलवाद का होगा पूरी तरह सफाया, हर नक्सल-मुक्त गांव को मिलेगा 1 करोड़ और पंडुम पर्व को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में घोषणा की कि अगले चैत्र नवरात्रि तक नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र से लाल आतंक अब अपने अंतिम चरण में है। साथ ही उन्होंने नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने की अपील करते हुए कहा कि ग्रामीणों को चाहिए कि वे नक्सलियों को सरेंडर कराकर अपने गांवों को नक्सल-मुक्त बनाएं। इसके लिए हर गांव को एक करोड़ रुपए की सहायता दी जाएगी।

शाह ने यह भी आश्वासन दिया कि बस्तर के पारंपरिक पर्व पंडुम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक "गरीबी हटाओ" का नारा दिया, लेकिन वास्तविक बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आया है, जिन्होंने करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। आज लाखों गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है।

गृहमंत्री ने फिर दोहराया कि सरकार किसी की जान नहीं लेना चाहती, इसलिए नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर सरेंडर करें। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें सुरक्षा और पुनर्वास प्रदान करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश साय ने अमित शाह का पारंपरिक गौर मुकुट पहनाकर स्वागत किया और उन्हें कोंडागांव की प्रसिद्ध ढोकरा कला की भेंट भी दी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi