भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई (सेक्टर-10) गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर आज सेक्टर-10 में ईसाई समुदाय द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली धार्मिक श्रद्धा और शांति का प्रतीक रही, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हर वर्ष की तरह इस बार भी रैली में शामिल लोगों के लिए शरबत और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई, जो गर्मी में राहत प्रदान करने वाली रही।
इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व सेक्टर-10 के पूर्व पार्षद श्री मनोज कुमार फंड द्वारा किया गया। उनकी अगुवाई में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वालों में श्री समुएल डेविड, श्री तारिक खान, श्री नागराजू, श्री राजेश, श्री सुजीत, श्री जी. विनोद, श्री जी. राजू, श्री डी. विजय, श्री जी. अरुण और श्री गोल्डी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार झलरिया भी उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी गरिमा प्रदान की।पूरे आयोजन में साम्प्रदायिक सौहार्द, सेवा भावना और भाईचारे की भावना देखने को मिली, जो समाज में एक सकारात्मक संदेश देती है।
विज्ञापन
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



