भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बीएड डिग्रीधारी बर्खास्त सहायक शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह शिक्षक बीते 126 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे थे। मुख्यमंत्री से हुई सकारात्मक चर्चा और सौहार्दपूर्ण बातचीत के बाद उन्होंने अपने लंबे चले आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी।
मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद करते हुए कहा कि सभी शिक्षक उनके परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की पीड़ा को सरकार गंभीरता से महसूस कर रही है और इससे जुड़ी समस्याओं का समाधान सहानुभूति के साथ खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को लेकर शासन स्तर पर निरंतर सकारात्मक प्रयास जारी हैं और जल्द ही उचित समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के बाद शिक्षकों ने राज्य सरकार की संवेदनशीलता को देखते हुए आंदोलन को खत्म करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



