भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बालोद। जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 12 वर्षीय स्कूली छात्रा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। कक्षा 6वीं में पढ़ने वाली यह बच्ची जब पानी भर रही थी, तभी फिसलकर कुएं में जा गिरी। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
यह हृदयविदारक घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खल्लारी गांव में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगिता साहू नाम की बच्ची अपने घर के बाड़ी में बने कुएं से स्नान के लिए पानी भर रही थी। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में गिर गई।
विज्ञापन
पास में मौजूद ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी लगी, तो उन्होंने तत्काळ बच्ची को कुएं से बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस समय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


