13 साल की कैंसर पीड़िता से रेप: मदद का भरोसा देकर किया शोषण, कीमोथेरेपी के दौरान सामने आई गर्भवती होने की सच्चाई...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के बदलापुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कैंसर से जूझ रही एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार किया गया। यह मामला उस समय सामने आया जब किशोरी की कीमोथेरेपी के दौरान उसकी गर्भावस्था का पता चला।  

जानकारी के अनुसार, पीड़िता बिहार से इलाज के उद्देश्य से महाराष्ट्र के बदलापुर आई थी। यहां उसके परिजनों के एक जानकार व्यक्ति ने न सिर्फ उनके रहने का इंतजाम किया, बल्कि इलाज में भी सहायता करने का भरोसा दिया।  


हालांकि, इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उस व्यक्ति ने पीड़िता के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई, जिसकी पुष्टि तब हुई जब उसे कीमोथेरेपी के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जाँच के दौरान गर्भावस्था की जानकारी उसके परिजनों को दी।  

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घिनौनी हरकत के बाद पीड़िता के परिवार ने बदलापुर पूर्व पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया है।  

सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश काले ने बताया कि मामला गंभीर है और पीड़िता के परिवार की तहरीर पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi