भिलाई में 14 अप्रैल को गूंजेगा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का स्वर: सुपेला हार मैदान में होगा जस सम्राट श्री दुकालू यादव का भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जस सम्राट श्री दुकालू यादव का एक विशेष कार्यक्रम आगामी 14 अप्रैल, सोमवार को भिलाई के सुपेला क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन श्री हनुमान जन्म उत्सव समिति द्वारा कॉन्टैक्टर कॉलोनी, हार मैदान, सुपेला में किया जाएगा। 

इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।कार्यक्रम के संचालक श्री लालचंद वर्मा जी (पार्षद MIC) और अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह ने इस आयोजन को लेकर उत्साह जताया है।

विडियो - 


यह कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व का होगा, बल्कि क्षेत्रवासियों के लिए एकजुटता और उत्सव का अवसर भी प्रदान करेगा।

विज्ञापन 


कार्यक्रम विवरण:

दिनांक: 14 अप्रैल 2025, सोमवारस्थान: कॉन्टैक्टर कॉलोनी, हार मैदान, सुपेला, भिलाई ,आयोजक: श्री हनुमान जन्म उत्सव समितिसंचालक: श्री लालचंद वर्मा जी (पार्षद MIC)अध्यक्ष: श्री अमरजीत सिंहआयोजकों ने सभी से समय पर पहुंचने और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने का अनुरोध किया है। यह कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ समुदाय में एकता को मजबूत करने का एक शानदार प्रयास होगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi