भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक परिवार भिलाई में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पहुंचा था, जहां समारोह के बाद उनकी खुशियां एक बड़े हादसे में तब्दील हो गईं। विवाह समारोह में भोजन करने के बाद 15 साल की एक बच्ची की मृत्यु हो गई, जबकि उसकी दो छोटी बहनें और दो अन्य महिला रिश्तेदार गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं। सभी का इलाज दुर्ग और रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
बालोद के आमापारा क्षेत्र के निवासी गोपाल दास रात्रे का परिवार भिलाई के रिसाली भाठा स्थित श्याम लाल कुर्रे के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गया था। 16 अप्रैल को आयोजित रिसेप्शन में शामिल होकर भोजन करने के बाद परिवार के सदस्य ट्रेन से बालोद की ओर लौट रहे थे। इस दौरान मरौदा ओवरब्रिज के पास सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वहां मौजूद लोगों की मदद से सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
खाना खाने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत, एक बच्ची की मौत
वापसी के दौरान निप्पी रात्रे (15), उसकी बहन रूखमणी रात्रे (13), उपेश्वरी रात्रे (10), बुआ महेश्वरी बंजारे (36) जो आमापारा की रहने वाली हैं, और देवकी गोयल (42) निवासी पचेड़ा, भिलाई — सभी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत दुर्ग अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने के चलते निप्पी, रूखमणी और उपेश्वरी को रायपुर रेफर किया गया, जहां गुरुवार की देर शाम निप्पी रात्रे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
दो बहनों की हालत अभी भी गंभीर, ICU में इलाज जारी
निप्पी की दोनों छोटी बहनें रूखमणी और उपेश्वरी अभी भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं। रिश्तेदार संतोष नारंग ने बताया कि दोनों बहनों को रायपुर के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। निप्पी, आमापारा माध्यमिक शाला में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार को बालोद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार आमापारा मुक्तिधाम में किया गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



