भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के नेवई डेम क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अवैध गांजा बिक्री पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोक लगा दी है। पुलिस की विशेष कार्रवाई में दो गांजा तस्करों को पकड़ा गया और भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया।
नेवई थाना प्रभारी आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल ने जानकारी दी कि 16 अप्रैल को उन्हें इनपुट मिला था कि नेवई डेम के पास गांजे की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम के साथ तत्काल छापेमारी की योजना बनाई।
विज्ञापन
छापा मारकर पुलिस टीम ने नेवई डेम के पास इमली झाड़ी के इलाके में दबिश दी, जहां दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तिरंगा चौक बीआरपी कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय राज कुमार ठाकुर और रिसाली के मैत्री नगर निवासी 45 वर्षीय मुकेश मोदी के रूप में हुई।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 15 किलो 526 ग्राम गांजा, एक कार और एक स्कूटर बरामद किया गया। जब्त किए गए गांजे की कुल कीमत लगभग 2 लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर भिलाई में इसकी सप्लाई किया करते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चल रही मादक पदार्थों की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



