प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना फेज 2: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा टॉप 500 कंपनियों में 12 महीने की ट्रेनिंग, हर महीने 5,000 स्टाइपेंड और 6,000 रूपये की बोनस राशि – 15 अप्रैल तक करें आवेदन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के दूसरे चरण के पायलट फेज के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अब 15 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक पोर्टल [pminternship.mca.gov.in](https://pminternship.mca.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि कुछ इंटर्नशिप्स के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और चयन प्रक्रिया आरंभ हो गई है, लेकिन वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद बची हुई इंटर्नशिप्स के लिए अभी भी अप्लाई किया जा सकता है। इस स्कीम में नामांकन के लिए किसी प्रकार की आवेदन फीस नहीं ली जाएगी।

10वीं, 12वीं और डिप्लोमा धारकों के लिए अवसर

इस योजना में वे उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने 10वीं, 12वीं, ITI, पॉलीटेक्निक या किसी डिप्लोमा कोर्स को पूरा किया हो। इसके अलावा हाल ही में ग्रेजुएशन करने वाले छात्र भी इसके पात्र हैं। ITI उम्मीदवारों के पास मैट्रिक पास सर्टिफिकेट के साथ संबंधित ट्रेड में ITI क्वालिफिकेशन होना अनिवार्य है।

विज्ञापन 

डिप्लोमा धारकों को इंटरमीडिएट पास होना चाहिए और उनका डिप्लोमा AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए। डिग्री होल्डर्स के लिए यह जरूरी है कि उनकी डिग्री किसी UGC या AICTE मान्य विश्वविद्यालय से प्राप्त हो। आवेदक की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। SC, ST और OBC वर्ग के कैंडिडेट्स को आयुसीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

हर माह 5,000 रु. स्टाइपेंड और 6,000 रु. की एकमुश्त राशि

PM इंटर्नशिप योजना के तहत युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में एक साल की इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा, जिससे वे नौकरी के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। इस दौरान उन्हें वास्तविक कार्य वातावरण में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे उनकी शैक्षणिक शिक्षा और वर्कप्लेस की समझ के बीच का अंतर कम हो सके।

इंटर्नशिप के दौरान हर माह 5,000 का स्टाइपेंड मिलेगा और साथ ही 6,000 की एक बार की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi